फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी संग चोरी कर रहा था बाइक, धरा गया

Wed, 15 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर दूसरे आरोपी के अलावा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जांचकर्ता धर्मबीर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अलवर जिले के टपूकड़ा भगत सिंह कॉलोनी निवासी संदीप है। सोमवार शाम धारूहेडा बास रोड स्थित मातादीन कॉलोनी निवासी चतुर्भुज ने अपनी बाइक अपने घर के गेट के सामने खड़ी की हुई थी। मौका पाकर आरोपी संदीप अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आया ओर मोटरसाइकिल चोरी कर फरार होने लगा। तभी चतुर्भुज ने उक्त आरोपियों को मोटरसाइकिल ले जाते हुए देख लिया ओर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से आरोपी संदीप को मोटरसाइकिल सहित मौके पर ही काबू कर लिया ओर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चतुर्भुज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान हो गई है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें