फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: हाईवे पर पेड़ से लटका मिला शव, शिनाख्त नहीं, हत्या या आत्महत्या? जांच कर रही पुलिस

Sat, 14 Jan 2023 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है, जिसके शरीर पर ग्रे रंग का ट्रैक सूट व गर्म बनियान है। मौके पर हवाई चप्पल भी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी पुल के समीप शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला है। पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों एवं पुलिस थानों में सूचना भिजवा दी है। बता दें कि पिछले एक माह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर जिले में चार शव मिल चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी पुल के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देख कर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव के गले में ट्रक में लोड सामान बांधने के लिए प्रयोग होने वाली बेल्ट बंधी हुई थी।

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक से ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आस-पास के गांवों में भी शव मिलने की सूचना दी, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या के बाद शव को लटकाया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी शव का मुआयना कराया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है, जिसके शरीर पर ग्रे रंग का ट्रैक सूट व गर्म बनियान है। मौके पर हवाई चप्पल भी मिली है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें