फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मंदिर में चादर चढ़ाने से उठा विवाद, नांगल मूंदी में सांप्रदायिक तनाव के हालात

Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ृसूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। रात को गांव में पंचायत शुरू हो गई। देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नांगल मूंदी में बुधवार देर शाम उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब किसी असामाजिक तत्व ने समुदाय विशेष से जुड़ी हरे रंग की चादर मंदिर में चढ़ा दी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के थाना खोल पुलिस गांव में पहुंच गई।  

विज्ञापन


विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव नांगल मूंदी में मंदिर के पास एकत्र हुए ग्रामीण
इसी बीच रात को गांव में पंचायत शुरू हो गई। देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी। जन्माष्टमी पर्व पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए यह कार्रवाई की गई मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरपंच सुंदर देवी की शिकायत पर पुलिस पहुंची। इससे पूर्व गांव में इस तरह की घटना हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें