फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: आनंद पाल गैंग के सदस्य शार्प शूटर दातार सिंह समेत तीन गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Sat, 06 Jan 2024 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला नागौर के गांव पावटा निवासी दातार सिंह, राजस्थान के जिला जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल बनिपार्क निवासी देवी सिंह राजावत और गांव ढाकिया निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की टीम ने अवैध हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध देसी पिस्टल व 11 रोंद बरामद किया है। आरोपी दातार सिंह राजस्थान की आनंद पाल गैंग का सदस्य रहा है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ राजस्थान के थाना डीडवाना, कालवाड (जयपुर), लाडनू, कूचामन, करधनी (जयपुर), परबतसर व गुजरात के थाना पटेल नगर में लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती, हत्या व हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं। आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जी पर राजस्थान के थाना कोटपुतली व शाहपुर में लूट व लूट की योजना बनाने के 3 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें