फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगस ग्राहक भेज किया जिस्म फरोशी का भंडाफोड़

Sun, 05 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर पुलिस ने रेलवे चौक मुख्य मार्केट के अंदर नई बस्ती में छापा मारकर जिस्म फरोशी कर रही पांच महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक चीजें बरामद करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संगीता कालिया के आदेश पर पुलिस ने रविवार को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था। सूचना मिलते ही स्पेशल टीम ने छापा मारकर महिलाओं और युवक को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई बस्ती में जिस घर में यह धंधा होता था, वह मुख्य मार्केट से होकर जाती एक पतली गली में है। खास बात यह है कि यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर ही गोकल गेट पुलिस चौकी भी है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस चौकी को इस मामले की पूरी जानकारी थी।

मामले में एसपी ने एएसआई विद्यासागर और सब इंस्पेक्टर बीना राणा के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ की। पुलिस ने बताया कि जिस महिला का यह मकान है। वहां बाहर से महिलाएं आकर सेक्स रैकेट में शामिल हुई थीं। एक महिला गुवाहाटी की रहने वाली थी। एक अन्य यूपी की थी। दोनों यहां किराए के मकान में रहती थीं। इसके अलावा तीन अन्य महिलाएं रेवाड़ी शहर के आसपास की थीं।
विज्ञापन

-----------
 टीम ने जिस्म फरोशी का धंधा पता करने के बाद एसपी के आदेश पर कार्रवाई की है। धंधा करने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है। - विद्यासागर, इंचार्ज, एसपी स्पेशल टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें