फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किए 21 ओवर लोड डंपर

Sun, 03 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए ओवरलोड डंपर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाते हुए जिले में अलग-अलग स्थानों से 21 ओवरलोड डंपरों को कब्जे में लिया है।  इसके अलावा ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामपुरा थाना पुलिस ने नारनौल रोड पर 16 ओवरलोड डंपर व कोसली थाना पुलिस ने पांच ओवरलोड डंपर पकड़े है। पुलिस ने सभी डंपरों को जब्त कर लिया है। कुछ ड्राइवर पुलिस को देख डंपर छोड़ कर फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि जिले में ओवरलोड डंपरों के कहर के कारण आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे थे।

पुलिस व संबंधित अधिकारी को पूरी जानकारी होने के बावजूद भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। कुछ दिन पहले ही नाइवाली चौक पर एक ओवरलोड बेकाबू डंपर एक दुकान पर घुस गया था, वहीं इससे कुछ दिन पहले बस स्टैंड पर एक डंपर का टायर निकलकर दूर जा गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें