फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल प्वाइंट पर कार छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोसली थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार के बल पर कार छीनने के दो आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार किया था। वे जिला जेल झज्जर में बंद थे। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव खंडेवला निवासी देवेंद्र उर्फ देवा और झज्जर जिला के गांव रईया निवासी कृष्ण उर्फ काला के रुप में हुई है।
विज्ञापन


एएसआई दशरथ ने बताया कि 24 मई को लुहारु निवासी लक्ष्मण अपनी कार लेकर अपने दोस्त से मिलने कोसली आया था। वापस जाते वक्त रास्ते में लुखी गांव के पास एक अल्टो कार के चालक ने लक्ष्मण की कार के आगे कार लगाकर उसको रुकवा लिया था। इसके बाद उतरे दो आरोपी युवकों ने हथियार के बल पर लक्ष्मण को उतारकर कार छीन ली थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें