फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी के सिक्योरिटी रूम में तोड़फोड़, कर्मचारी को पीटा

Wed, 12 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
कमचारी से मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूबे के पूर्व डीजीपी के भाई पर सोमवार रात धारूहेड़ा हाइवे स्थित विपुल गार्डन की सोसाइटी में जमकर हंगामा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उनके मिलने वाले एक व्यक्ति को बिना एंट्री अंदर जाने से रोकने पर हंगामा किया गया। सिक्योरिटी वालों के अनुसार नीली बत्ती लगी कार से रॉड और डंडे निकाल पूर्व डीजीपी के भाई के साथी ने केवल सिक्योरिटी सुपरवाइजर से मारपीट की बल्कि दोनों ने मिलकर सिक्योरिटी रूम के शीशे भी तोड़ डाले।
विज्ञापन


इतने गंभीर मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करना तो दूर ठीक से मौका मुआयना भी नहीं किया। मूल रूप से डूंगरवास गांव के रहने वाले अजीत भाटोटिया सूबे में डीजीपी रहे हैं। उनके छोटे भाई रवि भाटोटिया पिछले कुछ समय से धारूहेड़ा हाइवे किनारे स्थित विपुल गार्डन के टॉवर नंबर 7 में बने फ्लैट नंबर 604 मेें रह रहे हैं। बताया जाता है कि वह भी किसी सरकारी महकमे से साल भर पहले रिटायर हुए हैं और फिलहाल कंपनियों से जुड़ी किसी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। शिकायत देने वाले सिक्योरिटी इंचार्ज रविंद्र कुमार के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे एक शख्स बिना एंट्री अंदर जाने लगा। सिक्योरिटी गार्ड ने एंट्री करने के बाद ही जाने को कहा। तब युवक रवि भाटोटिया के फ्लैट पर जाने की एंट्री करने के बाद चला गया, लेकिन करीब 10 बजे रवि भाटोटिया के साथ आया। सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक दोनों नशे में लग रहे थे। उन्होंने यहां हंगामा और सिक्योरिटी वालों से गाली गलौज की। इसके बाद रात करीब एक बजे फिर से आकर रॉड और डंडों से सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़ डाले और एक सुपरवाइजर राजकुमार से उनके साथ मौजूद शख्स ने मारपीट भी की।

गाड़ी पर लगी थी नीली बत्ती!
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट रवि भाटोटिया नीली बत्ती लगी लग्जरी गाड़ी से रॉड निकलवाते दिखाई दे रहे हैं।  करीब तीन घंटे तक सोसाइटी के मुख्य गेट पर हंगामा हुआ लेकिन नीली बत्ती और पूर्व डीजीपी के भाई होने के रसूख के चलते कोई विरोध नहीं कर सका। अब बड़ा सवाल यह है कि आरोपी ने किस अधिकार से गाड़ी पर नीली बत्ती लगा रखी थी।
विज्ञापन


जांच के नाम पर खानापूरी
शिकायत मिलने के बाद मंगलवार सुबह पुलिस मामले की जांच करने तो पहुंची लेकिन महज खानापूरी कर ही लौट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे देखे लेकिन फुटेज देखनी जरूरी नहीं समझी। यही नहीं पुलिस रवि भाटोटिया के फ्लैट तक तो गई लेकिन नौकर के ये कहने पर कि वह सो रहे हैं, वहां से लौट गई।

शिकायत मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल की गई। मामले में किसी ने मेडिकल नहीं करवाया है। सीसीटीवी फुटेज होने और नीली बत्ती लगी गाड़ी की बात तो बताई ही नहीं गई।-धनुष कुमार, जांचकर्ता, धारूहेड़ा थाना

फोटो संख्या : 27,28,31
मामले की जानकारी सुबह साढ़े 10 बजे मिली थी। शिकायत के अनुसार रवि भाटोटिया ने देर रात विपुल गार्डन के सिक्योरिटी रूम में तोड़फोड़ की है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

सतपाल सिंह, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें