बीएमजी मॉल के सामने खड़ी बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर 22 सितंबर को नकदी, एटीएम कार्ड और बैंक के अन्य दस्तावेज चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी दीपक है। उससे तीन सौ रुपये, दोनों एटीएम कार्ड, चैक बुक, बैंक की पास बुक, पैन कार्ड समेत चोरी हुए अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
जगनगेट चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया जिला अलवर निवासी नितिन शर्मा 22 सितंबर को बीएमजी मॉल में आया था। अपनी बाइक को मॉल की पार्किंग में खड़ा कर मॉल वह मॉल में घूमने चला गया। वापस आकर देखा तो उसकी बाइक की डिक्की का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखा बैग चोरी हो चुका था। नितिन ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एक दिन की रिमांड पर लिया आरोपी
जगन गेट चौकी पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा की गई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकेगा।