फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से झगड़े के बाद अधेड़ ने पेड़ से फंदा लगाया

Thu, 07 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के उत्तम नगर में शराब के नशे में पत्नी व परिवार के अन्य लोगों से झगड़े के बाद एक अधेड़ ने घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ पर फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी धनीराम(50) पेशे से मजदूरी करता था। वह उत्तम नगर में राजकुमार के घर पर परिवार समेत किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार धनीराम  शराब का आदी था और इसी चलते उसकी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आए दिन कलह होती थी।

मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार रात भी धनीराम के घर से झगड़े और मारपीट की आवाज आई थी। जिसके बाद उसने देर रात किसी समय घर से कुछ दूरी पर खड़े नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह होने पर इस बात का पता मोहल्ले और परिवार के लोगों को चला। जिसके बाद मामले की जानकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बयान लेने के बाद सामान्य कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें