नाबालिग साली के साथ दुराचार करने वाले आरोपी जीजा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ता सुनीता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी यूपी के जिला इलाहाबाद निवासी झंडेलाल है।
उन्होंने बताया कि 03 अप्रैल को प्रसव पीड़ा के बाद भट्ठे पर ही मृत नवजात को जन्म देने के बाद ब्लीडिंग के चलते नाबालिग को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4अप्रैल को नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराया और नवजात के डीएनए को जांच के लिए लैब में भिजवा दिया है।
गौरतलब है कि नाबालिग अपने परिवार सहित एक ईंट भट्ठे पर रहती है। अक्तूबर 2015 में नाबालिग अपनी बहन से मिलने उसके पास उत्तर प्रदेश गई थी । वहीं पर आरोपी जीजा ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। डर के कारण नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन तीन अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब आरोपी जीजा की करतूत सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।