फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Thu, 17 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल थाना क्षेत्र के गांव भटेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में बास बटोड़ी निवासी रवि यादव ने बताया कि उसके पिता सज्जन सिंह (52) 14 नवंबर को किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। देर रात भटेड़ा के गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सज्जन सिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से युवक की मौत
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव मस्तापुर में कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। 15 नवंबर की रात हुई घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मस्तापुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को वह अपने बेटे संजीव (30) के साथ मंगलवार को पैदल ही घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने संजीव को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें