फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मामले में नया मोड़, सरकारी अस्पताल से गायब हुए थे तीन कर्मचारी, पुलिस ने महिलाकर्मी सहित दो किए काबू

Sat, 18 Mar 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सामुदायिक केंद्र से तीन कर्मचारियों के लापता होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। गुमशुदगी का केस गत वर्ष 13 नवंबर को दर्ज किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के एक सामुदायिक केंद्र से करीब पांच माह पहले गायब हुए दो महिलाओं सहित तीन कर्मचारियों के मामले में नया मोड़ आया है। एक महिला कर्मचारी ने अस्पताल की दूसरी महिला कर्मचारी पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और पुरूष कर्मचारी पर हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नर्स का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने एएनएम का मेडिकल कराने के बाद बदली धाराएं, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल
सामुदायिक केंद्र से तीन कर्मचारियों के लापता होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। गुमशुदगी का केस गत वर्ष 13 नवंबर को दर्ज किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तीनों कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के माउंट आबू से बरामद कर लिया। उनसे पूछताछ करने पर एएनएम ने अपनी साथी कर्मचारी पर उसे बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि पुरुष कर्मचारी के साथ मिलकर उसे राजस्थान ले गए। इसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। 

पुलिस ने शामिल की दुष्कर्म की धारा
तीनों कर्मचारयों के मिल जाने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के केस में दुष्कर्म और आपराधिक साजिश की धारा जोड़ते हुए हिसार के एक गांव निवासी रमेश और दूसरी नर्स को गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें