फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हांसी एसपी को मानने पड़े एडीजीपी के आदेश, सीआईए 2 का पूरा स्टाफ निलंबित, ये था पूरा मामला

Sat, 18 Mar 2023 01:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

भिवानी जिले के सिकंदरपुर गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में काम करता था। दिसंबर, 2022 में अपने घर चला गया। गांव में वह अपने दोस्त बाबा रामदास से मिला तो उसने बताया कि उसको कहीं काम करते हुए एक मूर्ति मिली है।
विज्ञापन
श्रीकांत जाधव आई.पी.एस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले राजपुरा नांगला गांव निवासी बबलू से धातु की मूर्ति हड़पने वाली हांसी सीआईए-2 के इंचार्ज सहित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सीआईए इंचार्ज नितिन, एसआई बालकिशन, एएसआई सज्जन, एएसआई सुरेश, मुख्य सिपाही रविंद्र, ईएचसी जुगविंद्र,ईएचसी विजय, सिपाही सुमित को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) श्रीकांत जाधव ने शुक्रवार को निलंबित करते हुए सभी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। एडीजीपी के आदेश के करीब तीन घंटे बाद हांसी एसपी नितिका गहलोत ने मूर्ति मामले में सीआईए 2 के स्टाफ पर एफआईआर करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह पुुलिस की मंशा गलत नहीं थी। यह लापरवाही का मामला है, अपराध नहीं है।

यह भी पढ़ें- Hisar: ADGP ने दिए FIR के आदेश, SP बोलीं-लापरवाही है, अपराध नहीं, केस दर्ज करने से किया इन्कार
विज्ञापन


मूर्ति को 8 बिस्किट बना लिए
हांसी सीआईए 2 ने करीब साढ़े तीन किलोग्राम मूर्ति को पिघलाकर उनके आठ बिस्कुट बना लिए थे। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 166-ए, 201, 217, 409, 420 व 120-बी के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। एडीजीपी ने बताया था कि जिस मूर्ति को पिघलाकर बिस्कुट बनाए गए थे, वह सोने की नहीं थी बल्कि अष्टधातु की थी। वह कितनी पुरानी थी, इसके लिए कार्बन डेटिंग भी करवाई जाएगी।

हांसी एसपी को भी शिकायत दी थी
बबलू की शिकायत के अनुसार उसने 6 मार्च को तत्कालीन आईजी राकेश आर्य को भी शिकायत दी थी। आईजी राकेश आर्य ने शिकायत को हांसी पुलिस अधीक्षक को मार्क किया गया था। इसके बाद गत 10 मार्च को हांसी सीआईए-2 से जगबीर सिहाग नामक व्यक्ति का फोन आया। इसके बाद वह गत 13 मार्च को वह हांसी सीआईए-2 प्रभारी नितिन कुमार से मिला तो उन्होंने उसको धमकी देकर कहा कि थाने में दोबारा आया तो वह उसकी पिटाई करेंगे। आईजी से आई शिकायत के बावजूद शिकायतकर्ता को धमकी मिलना पुलिस अधीक्षक की भूमिका पर सवालिया निशान खड़े करती है।
विज्ञापन


यह थी पूरा मामला
शिकायतकर्ता बबलू ने बताया था कि वह भिवानी जिले के सिकंदरपुर गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में काम करता था। दिसंबर, 2022 में अपने घर चला गया। गांव में वह अपने दोस्त बाबा रामदास से मिला तो उसने बताया कि उसको कहीं काम करते हुए एक मूर्ति मिली है। जो देखने में किसी धातु की प्रतीत हो रही है। मूर्ति की जांच करवाने के लिए उसने हिसार में ज्वैलर्स विवेक पाटिल से बात की तो उसने उसको हिसार में बुलाया और बताया कि यह मूर्ति 79 प्रतिशत सोने की है। इसके बाद वह हांसी चला गया गया जहां पर बस स्टैंड से ज्वैलर्स ने उसका अपहरण कर लिया । हांसी-सीआईए-2 में ले गया जहां पर उसके साथ मारपीट की और मूर्ति छीन ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें