फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन में युवक की हत्या!

Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी को दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर में अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सुबह करीब सात बजे रेवाड़ी से वापस दिल्ली जाते समय बोगी में चढ़ने वाले यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।  जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में ही रखवा दिया। मृतक के पेट पर नुकीले हथियार के वार के निशान मिले हैं, इससे दिल्ली से रेवाड़ी आते समय युवक की ट्रेन में हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


जेब से शराब का पव्वा , हाथ पर गुदा है नाम
शिनाख्त के लिए मृतक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कोई पहचान का कागज नहीं मिल सका। हालांकि पैंट की जेब से शराब का आधा भरा पव्वा जरूर मिला। वहीं हाथ पर नानकचंद नाम भी गुदा मिला है। क्रीम कलर की शर्ट और पैंट थी। वहीं रंग सांवला और देखने में निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से लग रहा था।

सुबह नहीं रहती है दिल्ली से आने वाली पैसेंजर में भीड़
दरअसल अलसुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से रेवाड़ी आने वाली पैसेंजर ट्रेन में भीड़ नहीं होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक को लूटने के इरादे से आए बदमाशों ने किसी नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर लूटपाट की हो। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन में रखी किसी नुकीली चीज के ऊपर नशे के दौरान गिर गया हो। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें