फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अश्लील वीडियो और फोटो भेजने वाला गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को अश्लील मैसेज और ऑडियो भेजने वाले कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है।मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सर्वेष्ठा ने बताया कि विजय नगर मोहल्ला निवासी एक महिला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन


कंपनी में ही मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर एवं हाल में कंपनी में ही रह रहा मुकेश सिंह भी सिक्योरिटी आफीसर है। मुकेश ने किसी तरह महिला सहकर्मी की बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद कई दिन से उसको अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा था। परेशान होकर बेटी ने मामले की जानकारी मां को दी। इसके बाद महिला ने कंपनी में शिकायत करने के साथ ही महिला थाने को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार रात उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें