फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ मठ विवाद

Fri, 04 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोसली में बाबा मुक्तेशवरपुरी मठ का विवाद एक बार फिर से शुरू हो गया है। मठ में निर्माणाधीन कमरों का कार्य न्यायालय के आदेशों के बाद मठ कमेटी ने रुकवा दिया है।
विज्ञापन


होशियार नंबरदार, विजय, धर्मेंद्र ने आदि ने बताया कि गत वर्ष मई माह में कोसली के राव रामनारायण लाइब्रेरी में मठ के विवाद को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार ने की।

उस वक्त यह समझौता हुआ था कि मठ में बाबामुक्तेश्वर पुरी की समाधी पर जो गुमद बनी है, उस पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। अब मठ कमेटी के लोगों ने उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने तो उन्होंने इस मामले को लेकर न्यायालय का सहारा लिया और न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


क्या कहना है आदर्श मठ कमेटी प्रधान का
मठ कमेटी प्रधान कर्नल विजय कौशल का कहना है कि हम ना तो बाबा कि गुंबद पर कोई निर्माण कार्य कर रहे हैं और ना ही बाबा कि गुंबद से कोई छेड़छाड़ की। केवल मठ में जो हाल बना है उस पर कमरे बना रहे थे, जिसे गांव के कुछ लोगों ने न्यायालय के आदेश से रुकवा दिया है। काम को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें