बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर राजस्थान के उद्योगपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान सीकर जिले के अजीतगढ़ के रहने वाले गेंदालाल अपने क्षेत्र के उद्योगपति है।
जानकारी के अनुसार गेंदामल शुक्रवार को दिल्ली स्थित द्वारका में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर के पास स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के निकट उनकी कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर को नारनौल निवासी कुंदललाल चला रहा था। बावल पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।