फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हत्या का प्रयास करने के मामले में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, 5-5 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित

Sun, 13 Oct 2024 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जाटूसाना के गांव गाजी गोपालपुर निवासी गोवर्धन की हत्या में भी दोनों वांछित थे।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में थाना सदर की पुलिस टीम ने फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू उर्फ छोटू और लोकेश उर्फ छोटिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कट्टा, पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी थाना जाटूसाना के गांव गाजी गोपालपुर निवासी गोवर्धन की हत्या के मामले में भी वांछित थे।

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को गांव गोकलगढ़ निवासी यशपाल उर्फ गोलू अपने घर के पास गोकलगढ़ निवासी धीरज के साथ बैठा था। तभी बाइक से तीन युवक आए। पीछे बैठे दो युवकों के हाथ में कट्टा व पिस्टल थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना में यशपाल उर्फ गोलू व धीरज घायल हो गए। मामले में पुलिस ने वारदात की योजना बनाने वाले गांव गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर व वारदात में शामिल रोहतक निवासी विकास उर्फ मोटू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें