रामपुरा थानांतर्गत अंबेडकर नगर में बुधवार की रात को एक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रामपुरा थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका ज्योति पर उसके परिजन विवाह के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन वह विवाह के लिए राजी नहीं थी।
परिजनों से उस पर दबाव बनाया तो उसने रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।