गांव गोविंदपुरी में दोपहर को गांव की फिरनी पर पड़े ईंधन में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने तक अनेक लोगों का ईंधन जल कर राख हो गया। इस दौरान गांव के युवाओं ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होकर पहाड़ की तरफ फैलनी शुरू हो गई।
गांव के युवा संगठन द्वारा फायर बिग्रेड बुलाई गई। युवाओं ने बताया कि गांव में रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास नहीं होने के कारण फायर बिग्रेड गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि अंडरपास नहीं होने के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मंजूरी के बाद भी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।