फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुए बिना लिया मेडिक्लेम, धरे गए

Wed, 16 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिका किसी बीमारी के खुद को बीमार और अस्पताल में भर्ती दिखा मेडिक्लेम हथियाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एचडीएफसी एग्रो की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जून 2014 में रेवाड़ी जिले में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती होने की भरपाई के नाम पर चार दावे प्राप्त हुए थे। छानबीन करने पर सभी चारों दावे एक समान और एक ही अस्पताल से जारी होने पर प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। एचडीएफसी एग्रो के क्लेम डिपार्टमेंट ने तत्काल इस मामले को जांच-पड़ताल के लिए रिस्क मेटिगेशन डिपार्टमेंट के पास भेज दिया, जहां पता चला कि सभी चारों क्लेम में  अस्पताल के जाली और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था।
------------
लिखित में की पुष्टी, नकली हैं दस्तावेज
अस्पताल से संपर्क करने पर एचडीएफसी एग्रो के निरीक्षणकर्ताओं को लिखित में यह पुष्टि की गई कि दावा करने वाले कभी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए और उनके अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेज पूरी तरह से जाली एवं नकली हैं। उपरोक्त लिखित सबूतों के आधार पर एचडीएफसी एग्रो ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई और जालसाजों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जाली प्रतिपूर्ति की मांग करने वाले एक व्यक्ति और उसके साथी मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस कथित अस्पताल या इसके किसी कर्मचारी की मामले में संलग्नता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें