फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: प्रेम विवाह से नाराज युवकों ने की फायरिंग, पीड़ित ने खेतों में छुपकर बचाई जान

Sun, 05 Feb 2023 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बावल/रेवाड़ी

सार

राजेश पावटी बांध पर होटल चलाता है। कुछ समय पूर्व उसने झाबुआ की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसके होटल पर झाबुआ निवासी राहुल उर्फ कातिल दो लड़कों के साथ आया। उसने राजेश को गालियां देना शुरू कर दिया। इससे घबराकर राजेश सरसों के खेतों में चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के प्रेम विवाह से नाराज युवती के गांव के कुछ युवाओं ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से घबराकर युवक ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नीरू उर्फ नरबीर ने बताया कि उसके भाई राजेश पावटी बांध पर होटल चलाता है। कुछ समय पूर्व उसने झाबुआ की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसके होटल पर झाबुआ निवासी राहुल उर्फ कातिल दो लड़कों के साथ आया। उसने राजेश को गालियां देना शुरू कर दिया। इससे घबराकर राजेश सरसों के खेतों में चला गया। सूचना मिलने पर वह भी होटल पहुंचा। उसके आने के बाद कातिल दोबारा से चार लोगों को साथ लेकर होटल पर आया। उसने बाइक से उतरते ही गोली चला दी। गोली चलाने का कारण पूछने पर उसने चार-पांच राउंड गोलियां ओर चला दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। बावल थाना पुलिस ने नीरू की शिकायत पर मुकदमा कर मामले की जांच शुरू का दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें