फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर और एक युवक पर फायरिंग

Tue, 15 Sep 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हो, लूट या फिर फायरिंग जैसी वारदातें बेखौफ बदमाश आए दिन कुछ न कुछ अंजाम दे रहे हैं। शनिवार देर रात अमेरिकी नागरिक पर हुए हमले के बाद बदमाशों ने रामसिंह पुरा में एक प्रॉपर्टी डीलर और उत्तम नगर में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर दो फायर झोंक दिए।
विज्ञापन

केस नंबर-1
प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाने आए बदमाशों ने झोंका फायर
रेवाड़ी। सिटी थाना क्षेत्र के रामसिंहपुरा मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाने आए बाइकसवार बदमाश ऑफिस पर ही फायर झोंक चले गए। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस से कुछ दूरी पर अंधेरे में बात कर रहा था। प्रॉपर्टी डीलर ने सिटी थाने में तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार दीवान सिंह का रामसिंह पुरा मोहल्ले में ही मकान के नीचे ही प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। देर रात करीब साढ़े 10 बजे उसके ऑफिस के बाहर नकाबपोश बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होेंने ऑफिस में दीवान सिंह को न देख ऑफिस में ही लगे शीशे पर फायर झोंक दिया। यही नहीं बदमाश अगली बार न बचने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

--------
फोन कॉल ने बचाई जान
प्रॉपर्टी डीलर दीवान सिंह के मुताबिक वारदात से चंद मिनट पहले वह ऑफिस में ही था। एक फोन कॉल आने की वजह से वह ऑफिस के बाहर निकल गया था। ऑफिस के बाहर की ओर काफी खाली जगह है और वहां अंधेरा रहता है। वह अंधेरे में बात कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने ऑफिस में उसे न देख फायरिंग की और धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिस्ट्रीशीटर समेत पांच ने युवक पर झोंके दो फायर
रेवाड़ी। उत्तम नगर में देर शाम एक युवक को निशाने बनाते हुए पांच लोगों ने एक के बाद एक कर दो फायर झोंक दिए। पीड़ित ने घटना में कुख्यात आलू के हिस्ट्रीशीटर भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक बड़ा तालाब निवासी सुनील उर्फ विक्की की उत्तम नगर में भी कुछ जमीन है। वह किसी काम के चलते रविवार शाम उत्तम नगर की ओर गया था। इसी दौरान बाइक से उसकी ओर आ रहे पांच युवकों ने उसे निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कर दो फायर झोंक दिए। हालांकि दोनों गोली विक्की के पास से होती हुई गुजर गईं। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी।
----------
राकेश ने चलाई गोली, अजीत भी था साथ
पुलिस को दी शिकायत में विक्की ने आरोप लगाया कि उस पर गोली महाबीर नगर निवासी राकेश ने चलाईं थीं। हमलावर राकेश के ही साथ कुख्यात रहे आलू का भाई अजीत, खलीलपुरी निवासी सुदेश, धारूहेड़ा चुंगी निवासी विशाल उर्फ पोंगा और भूपेंद्र सिंह थे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें