फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी के दौरान कार सवारों युवकों ने की फायरिंग, एक घायल

Sun, 07 May 2017 11:46 PM IST
bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी में घुड़चढ़ी के दौरान कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की। घटना में घुड़चढ़ी में शामिल गांव का ही युवक पुष्पेंद्र हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार रविवार शाम गांव टांकड़ी निवासी पुष्पेंद्र (28) गांव के ही एक युवक की घुड़चढ़ी के समारोह में शामिल था। इसी दौरान एक कार आकर रुकी और कार से तीन-चार युवक निकले। युवकों में से एक ने असलहा निकालकर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली पुष्पेंद्र के दायें हाथ की कोहनी के पास लग गई। गोली चलने से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं हमलावर मौके से भाग निकले। घायल पुष्पेंद्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी मुताबिक पुष्पेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।      
विज्ञापन

घटना के बाद घायल और चश्मदीद गवाहों के बयान लिए हैं। वहीं मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।      
-सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, बावल थाना  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें