फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी थाने के पास मारपीट, फायरिंग का आरोप

Tue, 08 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए रेवाड़ी थाने के पास सोमवार देर रात कुछ बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। पीड़ित युवकों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों ने उन पर फायर भी झोंका है।
विज्ञापन


फिलहाल दोनों घायल युवकों को पहले ट्रामा सेंटर और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के लोग अपराधी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बंजारवाड़ा निवासी सन्नी संघी का बास निवासी अपने साथी कर्मबीर के साथ शुक्रपुरा निवासी एक परिचित की शादी में शरीक होने बाइक से जा रहे थे।

बताया जाता है कि रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब सीआईए रेवाड़ी थाने के पास पांच-छह युवकों ने दोनों को रोक लिया और किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद दोनों को बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर युवक फरार हो गये। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सर्कुलर रोड के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार मारपीट करने वाले वीर सिंह गुर्जर, टिल्लू जाट और लोकेश गुर्जर हैं।

साथ ही यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उनके ऊपर दो राउंड फायर भी झोंके। जिनसे बचने के बाद ही उनसे मारपीट की गई है। फिलहाल सिटी पुलिस थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह मामले में फायरिंग की बात से इंकार करते हुए महज मारपीट की घटना बता रहे हैं। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें