कोसली के गांव भोतवास भोंदू में ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन लगाने के लिए गई टीम व एसडीओ के साथ कुछ किसानों ने अभद्रता की। जाटूसाना थाना पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेवाड़ी स्थित बिजली निगम के एसडीओ बुधराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव भोतवास भोंदू निवासी एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था।
बुधवार को निगम की टीम के साथ एसडीओ खुद मौके पर पहुंचे। कनेक्शन के तार को कुछ ग्रामीणों के खेत के ऊपर से डाला जा रहा था। इस बात का विरोध करते हुए गांव के ही ओमप्रकाश, देवदत, कृष्ण पहुंच गए और एसडीओ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई। एसडीओ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जाटूसाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।