फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मामले में पांच पर केस दर्ज

Thu, 16 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली पुलिस ने भांकली निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भांकली निवासी सुनीता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में भड़गी निवासी भंवर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। परेशान होकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। कोसली पुलिस ने पति के अलावा सास, ससुर, देवर व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें