मकान की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के कायस्थवाड़ा मोहल्ला निवासी आशीष गुप्ता(19) दिल्ली रोड स्थित एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को उसका शव मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आशीष पढने में काफी कमजोर था और इसके चलते वह पिछले काफी समय से परेशान रहता था। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की है । मामले की जांच कर रहे एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि बयान के आधार पर सामान्य कार्रवाई की है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।