फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनसान जगह ले जाकर लूटे 95 हजार

Sun, 07 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव चिल्हड़ में बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में पशु व्यापारी को पीटने के बाद उससे 95 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिये। मामले की सूचना पर रोहड़ाई थाना एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों के हुलिये का पता किया। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। हालांकि देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


पटौदी का रहने वाला है व्यापारी
जानकारी के अनुसार पटौदी निवासी इरफान शनिवार सुबह अपने साथी विजय की पिकअप गाड़ी में सवार होकर गांव चिल्हड़ में भैंस खरीदने के लिए पहुंचा था। दोनों गांव चिल्हड़ के बस स्टैंड के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक अंजान युवक वहां पहुंचा और इरफान को भैंस दिलाने की बात कही।

300 रुपये कमीशन की करी थी मांग
इरफान के अनुसार भैंस दिलाने के बदले युवक ने बदमाश 300 रुपये दिखाने के नाम के भी ले लिए। बाइक सवार युवक भैंस दिखाने के बहाने इरफान को बाइक पर बैठाकर कच्चे रास्ते में ले गया, जहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने उसे बाइक से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने इरफान से 95 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद नाकेबंदी भी नहीं आई काम
 इरफान किसी तरह अपने साथी विजय के पास पहुंचा और उसकी सहायता से पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। रोहड़ाई पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटौदी निवासी व्यापारी इरफान से बदमाशों का हुलिया पता कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-दलीप सिंह, एसएचओ, रोहड़ाई थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें