फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर घूमने आए युवक की डूबने से मौत.

Wed, 12 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
नहर में डूबने से एक की जान गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजस्थान से कोसली के गांव सुधराना अपने मामा के यहां घूमने आए युवक की जेएलएन नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीएसपी की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस विषय में मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के रतनगढ़ का रहने वाला मोनू(21) हाल में ही अपने मामा से मिलने उनके गांव सुधराना आया था। मंगलवार सुबह वह गांव के ही दो युवकों को साथ लेकर गांव से कुछ दूरी से निकल रही नेहरू कैनाल पर नहाने के लिए गया था। वहां नहाते समय मोनू का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा।

साथ नहा रहे युवकों ने शोच मचाया। आसपास के खेत में काम कर रहे  लोग बचाने के लिए पहुंचते तब तक तेज बहाव में मोनू बह चुका था। मामले की जानकारी स्थानीय नाहड़ पुलिस चौकी को दी गई।
विज्ञापन


-पहले प्रयास में गोताखोर भी रहे असफल
नाहड चौकी इन्चार्ज रणबीर मामले की जानकारी पर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के गावों से गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने की कोशिश की। लेकिन मोनू का नहर में कहीं पता नहीं लगा। मामले की सूचना पर डीएसपी अनिल कुमार कोसली के थाना इन्चार्ज नरेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी व एक दर्जन पुलिस कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचा और डूबे युवक का पता लगाने के लिए फायर बिग्रेड को बुलाया। उनके प्रयास के बाद भी जब डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल पाया।

डहीना से आए गोताखोर, तब मिला शव
काफी कोशिशों के बावजूद 2.30 घंटे के बावजूद असफल रहने पर डहीना से चार गोताखोरों प्रीतम, संदीप, अशोक व अर्जुन को बुलाया गया। करीब आधे घंटे बाद नहर में से मोनू के शरीर को निकाला गया। पुलिस मोनू को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--------
बयानों के आधार पर नहर में नहाने गए मोनू की मृत्यु पैर फिसलने के चलते गहरे पानी में जाने के चलते डूबने से हुई है। मामले मेें सामान्य कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, कोसली थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें