बावल के सांझरपुर गांव रोड स्थित शराब के ठेके पर रविवार देर रात बाइक पर आए बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी लेकिन खबर लिखे जाने तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांझरपुर गांव में शीशराम दायमा के ठेके पर देर रात बाइक सवार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बाइक रुकते ही सीधे काउंटर का रुख किया और वहां मौजूद सेल्समैन को पिस्तौल दिखा पचास हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे तो आसपास के लोग भी उनकी ओर बढ़े। यह देखकर बदमाशों ने हवा में फायर किए और रफूचक्कर हो गए।