फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन दिन की रिमांड पर

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ब्रास मार्केट में रेडीमेड शोरूम के संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान ही लीलू ततारपुरिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान हरचंदपुर निवासी मांगेराम और कुतुबपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश ने बताया कि खेतियावास निवासी धीरज की ब्रॉस मार्केट रेवाडी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। 15 व 17 अगस्त को उक्त आरोपियों ने लीलू उर्फ चन्द्रशेखर के नाम से धीरज के पास फोन करके दस लाख रुपये बतौर प्रोटक्शन मनी मांगे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने धीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराने के साथ कार्रवाई शुरू की। इसके बाद आरोपियों को लीलू ततारपुरिया के साथ पुलिस मुठभेड़ के  दौरान गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें