फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गो तस्कर गिरफ्तार, सात गायें मुक्त कराईं.

Sat, 15 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
smuggling of cows - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने गोकशी के लिए तस्करी कर मेवात ले जाई जा रही गायों को वीरवार देर रात मुक्त करा लिया। इन गायों को क्रूरता पूर्वक एक तेल के टैंकर में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता बीरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव मोहनपुर के निकट एक तेल कैंटर में गायें गोकसी के लिए ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर टैंकर को काबू कर लिया। पुलिस ने टैंकर में सवार एक युवक को भी घर दबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। आरोपी की पहचान जिला मेवात गांव अडवर निवासी शाहबुद्दीन के रूप में हुई है।
गांव मोहनपुर के पास से कराया मुक्त
बावल थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव मोहनपुर के निकट से तेल के टैंकर से गायों को मुक्त कराया। टैंकर में पीछे से बॉडी काटकर सात गायों को मुक्त करा कर गोशाला भेज दिया। वहीं आरोपी से पूछताछ में पता चला कि गायों को राजस्थान के नीमराणा से भरकर लाया जा रहा था और इन्हें मेवात ले जाया जाना था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद नारनौल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें