फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बावल क्षेत्र में तिहाड़ा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एएसआई सरजीत ने बताया कि बावल क्षेत्र के धोबी घाट निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को गांव तिहाड़ा स्थित पीर बाबा की मजार के निकट किसी काम से गया था।

वह सड़क पार ही कर रहा था कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस और घायल के परिजनों को दी। साथ ही उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक सुरेश के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें