फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने दिए अवैध कनेक्शन, केस दर्ज

Sun, 07 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ ने निगम के एक ठेकेदार पर विभिन्न गांवों में बिजली के पोल खड़े कर अवैध कनेक्शन चालू करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। कोसली थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन


एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठेकेदार राजेंद्र सिंह ने नठेड़ा गांव में ग्रामीण भूदेव, श्यामनगर गंाव में हरिसिंह, भूरथला गंाव में पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह के यहा एच पोल खड़े कर अवैध कनेक्शन दे रखे हैं।

बैहरमपुर गंाव में तेजराम व प्रभाती के ट्रांसफार्मर चालू कर रखे हैं। इसके अतिरिक्त मूंदड़ा के दयानंद व सुंदर , जखाला के जयप्रकाश व उरोलिया की ढाणी के मनोज को अवैध कनेक्शन चालू कर रखे हैं। एसडीओ की शिकायत पर कोसली पुलिस ने राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें