फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने श्रमिक को चाकू मारा

Tue, 10 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कसौला थाना क्षेत्र के गांव आसलवास में एक ठेकेदार ने मजदूरी का पैसा मांगने पर श्रमिक को चाकूनुमा हथियार मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने श्रमिक की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव आसलवास निवासी धर्मेन्द्र ने कसौला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ठेकेदार राजेंद्र के पास कई माह तक मजदूरी की, लेकिन ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे नहीं दिए। कई बार उसके घर के चक्कर काटने के बाद रविवार देर शाम भी वह उससे अपने पैसे मांगने गया था।

इसी दौरान ठेकेदार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे बिक्रम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दांत से कान काटकर किया घायल
अजय नगर निवासी लखी हलवाई ने सदर पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि किसी काम से गांव डाबड़ी में गया हुआ था। लखी के अनुसार वहां गांव के ही रहने वाले प्रवीन से उसका झगड़ा हो गया। प्रवीन ने लखी के कान को दांतों से काट दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें