फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हजारों का माल उड़ाया

Tue, 10 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव गुरावड़ा में चोरों ने एक मकान से नकदी और आभूषण समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरावड़ा निवासी सतीश कुमार शनिवार रात परिवार समेत घर पर ही सोए हुए थे। देर रात चोर उनके घर में दाखिल हुए एक कमरे में रखे 60 हजार से ज्यादा कीमत के जेवरात और 10 हजार की नकदी उड़ा ले गए। घटना का पता सुबह परिवार के जागने पर चला। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी रोहड़ाई थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाइक चोरी के दो केस दर्ज
मॉडल टाउन व बावल पुलिस ने बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए है। शहर के सेक्टर-4 में रहने वाले सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दोपहर चोर उसके घर के बाहर से बाइक चोरी कर ले गए। वहीं बावल के मेन बाजार स्थित एक घर के बाहर से चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने बाइक मालिक कृष्ण कुमार  की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें