रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव पेहराजवास में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। गृहस्वामी की शिकायत पर रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
रिश्तेदार के यहां रोहतक गया था परिवार
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार गांव पेहराजवास निवासी मनोज कुमार दो दिन पूर्व परिवार के साथ रोहतक में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। पीछे से सूचना मिली कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। वापस लौटकर देखा तो चोरों ने सूना मकान देख ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए थे और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी के अलावा पौने 2 लाख रुपये के सोना चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
-एएसआई महिपाल, जांचकर्ता, रोहड़ाई थाना