फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: दिल्ली पुलिस के जवान के घर से नकदी व सामान चोरी, लड़की ने पकड़ने की कोशिश की तो किया हमला

Sat, 20 May 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में 72 हजार रुपए चोरी की वारदात देखने वाली मिली है। पुलिस जवान की बेटी पार्किंग प्लेस में टहने गई, तभी उसने वहां चोर छुपा हुआ देखा था तो वह पकड़ने दौड़ी। इस दौरान युवती पर चोर ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के सेक्टर 19 निवासी एक दिल्ली पुलिस के जवान के घर में घुसकर चोरों 72 हजार रुपए की नककदी व अन्य सामान चोरी ककर लिया। सुबह आंख खुली तो पुलिस जवान की बेटी पार्किंग प्लेस में टहने गई। तभी वहां चोर छुपा हुआ था। उसे देखकर पकड़ने की कोशिश की तो उसने युवती पर हमला कर दिया और फिर दीवार कूदकर भाग गया। इस दौरान चोर के हाथ से कुछ 500-500 के नोट नीचे गिर गए। हमले में लड़की को चोटें भी आई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार, शहर के सेक्टर-19 में रहने वाले मुन्नीलाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी सीता कुमारी और बेटी प्रियांसी दोनों फर्स्ट फ्लोर पर सोए हुए थे। सुबह 4 बजे उनकी बेटी प्रियांसी उठने के बाद नीचे पार्किंग प्लेस में घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान एक चोर घर की सीढ़ी के नीचे लगी ग्रील की आड़ में छुपा हुआ था। प्रियांसी को देखते ही चोर ने भागने की कोशिश की।

हाथ से 500-500 के कुछ नोट गिर गए
प्रियांसी ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच चोर ने हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी दीवार कूदकर भाग गया। प्रियांसी के पकड़ने की कोशिश में चोर के हाथ से 500-500 के कुछ नोट भी गिर गए, जिससे प्रियांसी को पूरा शक हो गया कि उसने चोरी की है। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर सीता कुमारी की भी आंख खुल गई। वह नीचे पार्किंग स्थल पर आई तो बेटी प्रियांसी जमीन पर पड़ी हुई थी। सीता ने उसे संभाला और फिर उपर जाकर घर को चैक किया तो 72 हजार रुपए कैश चोरी मिले। सीता कुमारी ने तुरंत इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने किया स्कूल टीचर पर हमला

रेवाड़ी के झज्जर रोड पर एक बाइक पर सवार चार लोगों ने गोकलगढ़ के एक स्कूल टीचर से मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार राज इंटरनेशनल स्कूल में स्पोटर्स टीचर गोकलगढ़ निवासी रवि सिंह ने बताया कि वह स्कूल से कार लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था। झज्जर रोड फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार चार युवक स्टंट करते हुए जा रहे थे। उसने कार रोककर उन्हें समझाने का प्रयास किया, परंतु वह हुड़दंगबाजी करते रहे।

पुलिस ने शिकायत पर किया मामला दर्ज
इसके बाद उसने पुल पार करते हुए मोहित से मिलने के लिए टाइलों की दुकान के पास कार रोक दी। मोहित को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। इतनी देर में बाइक सवार चोरों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चारों ने खुद को रेवाड़ी के डॉन बताते हुए कहा कि दूसरी बार उनके सामने आया, तो वह उसे जान से मार देंगे। मोहित ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें