जिले के कस्बा धारूहेड़ा निवासी एक बिजनेसमैन ने चार लोगों पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस थाना धारूहेड़ा में दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के बास रोड निवासी प्रदीप ने बताया कि उसने कस्बे के भगत सिंह चौक पर बिल्डिंग मैटिरियल का बिजनेस कर रखा है।
प्रदीप के अनुसार जितेंद्र चौहान, सुबीर चक्रवर्ती, सुधीर जैन व जाटूसाना निवासी भूपेंद्र सिंह ने उससे 13 अक्टूबर 2013 तक करीब 25 लाख रुपये का माल खरीदा था और जल्द पेमेंट देने की बात कही , लेकिन उन्होंने उसकी पेमेंट नहीं दी।
जब वह उनके पास पेमेंट लेने के लिए गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप ने इस बीच पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।