फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के खिलाफ दुराचार की कोशिश का केस दर्ज

Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुराचार की कोशिश और पति व सास के खिलाफ  दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में  महिला ने कहा है उसकी शादी  साढ़े तीन साल पहले नवंबर में हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि गत 21 अप्रैल को वह अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका ससुर धर्मपाल कमरे में घुस आया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। इससे पहले ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करता था। शिकायत के बाद पुलिस ने ससुर, पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी ससुर धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें