कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्टेशन के निकट रहने वाली पिंकी कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के गांव कितलाना निवासी जग्गी के साथ जून 2013 को हुई थी।
विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। कोसली पुलिस ने पति जग्गी के अलावा ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।