फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप प्रधान और अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Nov 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार आरोपों से घिरीं नगर परिषद प्रधान शकुंतला भांडोरिया की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला की शिकायत पर सिटी थाने में नप प्रधान के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन धाराओं में शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नप प्रधान के खिलाफ डीडी पावर का गलत इस्तेमाल कर अधिकारियों के साथ  लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले पर नप प्रधान ने जहां खुद को बेकसूर बताते हुए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ईओ नगर परिषद डॉ. विजयपाल यादव ने मामले से खुद को दूर करते हुए सारे घोटाले उनके आने से पहले होने की बात कही है।
----------
बिना काम के, कहीं एक काम का दो बार किया भुगतान
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार नप प्रधान ने अधिकारियों के साथ मिलकर कई ऐसे कामों का लाखों रुपये भुगतान दिखाया है जो हुए ही नहीं हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जो हुए तो एक बार हैं लेकिन उनका भुगतान दो बार किया गया है। यही नहीं सतीश खोला का यह भी कहना है कि अगर मामले की ठीक से जांच हो तो करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन


आईजी और एसपी से अक्तूबर महीने में ही की गई थी शिकायत
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला ने बताया कि नप में डीडी पावर का इस्तेमाल कर लाखों रुपये के घोटाले की शिकायत अक्तूबर महीने में आईजी ममता सिंह और एसपी बलवान सिंह राणा से की थी। डीएसपी वीरेंद्र सिंह सैनी ने शिकायत मिलने के बाद शुरुआती जांच की, जिसके बाद नप प्रधान और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
--------------
बेवजह घसीटा जा रहा है नाम
मेरे संज्ञान में अभी ऐसा कुछ मामला नहीं है। फिर भी यदि किसी ने ऐसी कोई शिकायत की है तो मेरा नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। काम हुआ या नहीं इसकी जिम्मेदारी जेई व एमई सहित अन्य अधिकारियों की है और कार्रवाई भी उन्हीं के खिलाफ होनी चाहिए। वहीं इसी के साथ जिस भी ठेकेदार के द्वारा यह कार्य किया गया है, उससे रिकवरी करने के साथ उसे ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

-शकुंतला भांडोरिया, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें