फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर पर निकले थे दो भाइयों को बोलेरो ने रौंदा

Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले के गांव झासुआ के पास दो चचेरे भाइयों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से आकर रौंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची साल्हावास थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झज्जर के गांव झासुआ निवासी विनोद(33) और रामनिवास(40) चचेरे भाई और पेशे से अध्यापक थे। रामनिवास एक निजी स्कूल वहीं विनोद एक कॉलेज में टीचर था। रोज की तरह दोनों सुबह करीब सवा छह बजे सैर के लिए गांव से निकले। अभी वे  गांव के बस स्टैंड के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दोनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भागने के प्रयास में चालक गाड़ी से दोनों घायलों को रौंदते हुए निकल गया। राहगीरों ने किसी तरह मामले की जानकारी घायलों के परिजनों को देने के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजन दोनों घायलों को लेकर रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर साल्हावास थाना पुलिस भी पहुंची और फरार अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें