फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन और सिटी से बाइक चोरी

Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरों ने शुक्रवार को मॉडल टाउन और सिटी थाने के तीन अलग-अलग जगह से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नांगल निवासी कुनाल ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर शाम के समय उसकी बाइक सेक्टर-4 स्थित घर के बाहर से चोरी कर ले गए। वहीं मॉडल टाउन थाने में शुक्रवार को कंपनी बाग निवासी गिरधारी लाल ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि कि वह ब्रास मार्केट स्थित एक दुकान पर कुछ काम से आया था। उसने बाइक दुकान के बाहर खड़ी करदी। जब वह काम करने के बाद लौटा तो बाइक चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं गोकलगढ़ निवासी प्रीतम ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसकी बाइक 25 दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे सामान्य अस्पताल से चोरी हो गई।  स्थानीय थाना पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें