फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में आईटीबीपी जवान की मौत

Fri, 23 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरली रोड पर मूसेपुर के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली क्षेत्र निवासी राकेश(23) आईटीबीपी में हवलदार पद पर जाटूसाना में तैनात था। बुधवार को वह बाइक पर सवार होकर घर से जाटूसाना जा रहा था। रात को बेरली रोड पर मूसेपुर के पास सामने से आ रही एक बाइक के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुसेपुर के रहने वाले दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
----------
पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई
 मृतक जवान के शव का नागरिक अस्पताल में वीरवार को पोस्टमार्टम कराया गया। आईटीबीपी जाटूसाना के जवानों ने पोस्टमार्टम के बाद राकेश को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। वहीं जाटूसाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें