रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बस की चपेट में आने से एक निजी कंपनी के कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जिला नारनौल निवासी राहुल (19) बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी कंपनी का कर्मी है। शनिवार को वह कंपनी के पास बस से उतरने लगा। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। इससे राहुल असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं साथियों ने गंभीर रूप से घायल राहुल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रोहतक पीजीआई में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।