फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म की दुनिया के ‘मंझे’ जुर्म की दुनिया के ‘मंझे’ खिलाड़ी हैं सारे बदमाश

Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी शाखा में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जरायम की दुनिया के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। एक बदमाश की गिरफ्तारी और उनकी कार से बरामद सामान से ही वारदात की संगीनता का पता चल जाता है। कार में 12 नंबर प्लेट, कई बाइक की आरसी, कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस और आधारकार्ड मिले हैं। पुलिस का भी कहना है कि बदमाशों से मिले सामान और दस्तावेजों से स्पष्ट है कि लूट, डकैती जैसी वारदात के साथ इस गिरोह की संलिप्तता फर्जी कागजात बनाने में का भी हो सकती है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन


वाहन लूट में हो सकती है संलिप्तता
एसपी बलवान सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा है कि बदमाशों के पास से 12 कार की नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट मिली हैं। काफी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लाइसेंस और लोगों के आधार कार्ड मिले हैं। इससे साफ है कि बदमाशों ने ये वाहन या तो विभिन्न जिलों में वारदात को अंजाम देते हुए लूटे हैं या फिर चुराए हैं। कुछ और कागजात जो गाड़ी से मिले हैं वह नकली आईडी से भी संबंधित हैं। सभी कागजों की जांच कराई जा रही है।

रडार पर अन्य बदमाश, गिरफ्तारी जल्द
एसपी ने कहा कि एक बदमाश की गिरफ्तारी के बाद अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान सामने आ चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लूटा माल बरामद करेगी। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश रेवाड़ी जिले के बाहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


72 कारतूस, एक ऑटोमैटिक पिस्टल और रिवाल्वर
पकड़े गए बदमाश पुनीत के पास 72 कारतूस मिले हैं। कई राउंड फायरिंग के बाद खाली खोखे भी मिले हैं। जो पिस्टल बरामद हुई है वह विदेशी और पूरी तरह ऑटोमैटिक है। एक रिवाल्वर भी मिली है। बदमाश पुनीत का सामना करने वाले सिपाही अशोक कुमार के मुताबिक पुनीत दोनों हाथ से फायरिंग कर रहा था। इससे साफ है कि सभी बदमाश ट्रेंड अपराधी हैं और सभी पुलिस के हाथ लगते तो भारी मात्रा में असलहा बरामद होता।

8वीं के बाद उठा लिए थे हथियार
जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में मेन बाजार निवासी पुनीत का मन कभी पढ़ाई में लगा। पुनीत महज 8वीं पास है और इसके बाद उसने किताबों और कलम को छोड़ हथियार उठा लिए थे। चाकू, खंजर से शुरू हुआ सफर विदेशी पिस्टल तक पहुंच गया। सूत्र बताते हैं कि पुनीत के साथी राजेश और सुधांशु शातिर बदमाश हैं और बड़ी आपराधिक वारदात में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें