फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari Crime: ट्यूबवेल पर काम करने जा रहे किसान पर जानलेवा हमला, एसपी आवास में दीवार फांदकर घुसा युवक

Tue, 18 Oct 2022 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

राकेश ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने की नीयत से ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जिससे बचने के लिए वह जमीन पर दूसरी तरफ गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने उस पर कस्सी और रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
रेवाड़ी की अपराध खबरें - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव रोहड़ाई में युवक पर गांव के ही एक परिवार ने कस्सी और रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं आरोपियों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की। रोहड़ाई पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव रोहड़ाई निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने घर से ट्यूबवेल पर काम करने गया था। तभी अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर जिसको उसके ही गांव का विकास चला रहा था, उसके ट्यूबवेल पर पहुंचा। उसमें विकास के पिता धर्मेन्द्र, मां बाला और विकास की पत्नी सवार थी।

राकेश ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने की नीयत से ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जिससे बचने के लिए वह जमीन पर दूसरी तरफ गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने उस पर कस्सी और रॉड से हमला कर दिया। महिला व उनके साथ आए तीन मजदूरों ने भी उस पर लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन


बुरी तरह जख्मी कर राकेश को धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग निकले। राकेश को ट्यूबवेल पर घायल पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद राकेश को तुरंत रेवाड़ी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से उसे बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े की सूचना पाकर रोहड़ाई थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल राकेश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी आवास में रात में दीवार कूदकर घुसा युवक, संतरी ने पकड़ा
जिला सचिवालय के निकट स्थित पुलिस अधीक्षक आवास में रात करीब ढाई बजे एक युवक दीवार फांदकर घुस गया। ड्यूटी पर मौजूद संतरी ने युवक को काबू कर लिया। आरोपी युवक की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गणियार के रहने वाले रोहित के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का आवास जिला सचिवालय के साथ बना हुआ है। एसपी आवास के पास ही उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग व अतिरिक्त उपायुक्त का भी आवास है। एसपी आवास पर सिपाही सतपाल व सिपाही नीरज संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे।

रात करीब ढाई बजे एक युवक दीवार फांद कर एसपी आवास में घुस गया और पार्क में छिप गया। ड्यूटी पर मौजूद संतरी ने युवक को दीवार फांद कर आवास में घुसते हुए देख लिया। सिपाही सतपाल व नीरज पार्क में पहुंचे और युवक को काबू कर लिया। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिपाही सतपाल की शिकायत पर युवक के विरुद्ध अपराध की नीयत से घर में घुसने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अभी युवक के एसपी आवास में घुसने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें